ये नेता पीएम मोदी की खोपड़ी में गोली मार देगा, बयान पर बवाल गिरफ्तारी की मांग…

राजद नेता ने की पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी।

कोडरमा: आरजेडी नेता सुभाष यादव के करीबी और बोकारो से विधानसभा चुनाव लड़ चुके अवधेश सिंह यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिपण्णी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

बयान में कहा जा रहा है, हम अगर मोदी की खोपड़ी में गोली मार दें तो इसे गलत कहा जाएगा क्या?’ PM मोदी की खोपड़ी में गोली मारने की बात कहते है ये शख्स और कोई नहीं बल्कि लालू यादव की पार्टी RJD के नेता अवधेश सिंह यादव हैं।

जिन्होंने झारखंड के कोडरमा में विपक्षी गठबंधन की बैठक के दौरान ये बयान दिया। उनका ये विवादित वीडियो झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद RJD नेता ने यू-टर्न मारा और कहा कि, ‘मेरे वीडियो को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button