UP: पति ने पत्नी की नहीं मानी बात, तो महिला ने दो बच्चों संग यमुना नदी में लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश के जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति से नाराज होकर अपने दो बच्चों के संग यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद परिवार के लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो कोहराम का मातम छा गया।

भट्टे पर काम करने से पति ने किया था मना

बांदा जिले में एक महिला अपने पति से इस कदर नाराज हो गई कि उसने अपने दो बच्चों के संग अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला ले लिया। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ यमुना नदी पर पहुंची और उसने देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। बताते चले कि कमासिन थाना क्षेत्र के दादौ घाट का है। यहां रहने वाला राजेश निषाद अपने परिवार के संग फतेहपुर में ईंट की भट्टी पर मेहनत मजदूरी करता है। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ में अपने घर लौट था। मंगलवार को राजेश की पत्नी ने उससे काम पर चलने के लिए कहा तो राजेश ने मना कर दिया जिसके बाद राजेश की पत्नी मंटू देवी अपने दो बच्चों के साथ में यमुना नदी पर पहुंची और उसने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले के बारे में दी जानकारी

कमासिन थाना क्षेत्र के दादौ घाट इलाके में महिला के द्वारा यमुना नदी में बच्चों के संग कूद कर आत्महत्या किए जाने के मामले में डीएसपी राजवीर सिंह ने जानकारी तो बताया है कि घटना मंगलवार की है। यहां पर रहने वाले राजेश निषाद के साथ उनकी पत्नी मंटू देवी का विवाद हो गया था और उसके बाद विवाद इस कदर बड़ा की मंटू देवी अपने दो बच्चे काजल और दीपक के साथ में यमुना नदी पर पहुंचे और उसने आत्महत्या कर ली। बताया यह भी गया कि पहले महिला ने अपने दोनों बच्चों को यमुना नदी में फेंक फिर बाद में खुद नदी में कूद गए। पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button