UP News: गुस्साए पति ने सरेआम पत्नी के आशिक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

यह दिल दहलाने वाला मामला आगरा से देखने को मिला है, जहां पर पत्नी के प्रेमी को बीच बाजार गोली मारी गई

Agra: ताजनगरी आगरा में एक दुस्साहिक घटना को अंजाम दिया गया। यहां पर सरेबाजार एक ऐसी घटना घटी जिससे पूरा खेरागढ़ (आगरा) दहल उठा।

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, यह पूरा मामला आगरा के खेरागढ़ थाने का है। पति, पत्नी और प्रेमी तीनों राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। तीनों यहां रहकर कामकाज करते थे। पति और पत्नी के साथ काम करने वाला युवक पास में ही रहता था। जिससे पत्नी की नजदीकियां बढ़ गई और वह प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। जिसको लेकर आए दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था। अपनी पत्नी के आदतों से तंग आकर पति उसके प्रेमी को रास्ते से हटाने की सोचने लगा। बस मौका नहीं मिल रहा था।

प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही थी पत्नी

घटना वाले दिन आरोपी की पत्नी अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। तभी यह बात पति को पता चल गई। उसने प्रेमी का पीछा किया और उसे बाइक सहित रोक लिया। बाइक रुकते ही पति ने आव देखा न ताव तुरंत तमंचा निकाला और प्रेमी को गोली मार दी। गोली प्रेमी के पेट में लगी और वह तुरंत ऑन द स्पॉट मर गया। यह घटना घटित होते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक प्रेमी के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके से एक तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा किए गए शिनाख्त से पता चला कि तीनों ही राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं और यहां रहकर काम धंधा करते हैं।

आरोपी किया गया गिरफ्तार: पुलिस उपायुक्त

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन आगरा सोनम कुमार ने पूरे घटना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, आगरा के खेरागढ़ टाउन के पथवारी कॉलोनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति और पत्नी के बीच प्रेमी को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे आए दिन दोनो में झगड़ा होता रहता था। इस बात को लेकर भी विवाद था की महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। बस इसी बात से नाराज होकर पति ने प्रेमी को गोली मार दी। आरोपित पति लक्ष्मण गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button