उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की 4 माह की बेटी, और बहन आग में झुलसी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के पिता के साथ बीते 13 अप्रैल को मारपीट हुई। घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वह स्वस्थ होकर घर नहीं पहुंचा है। नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता कि घर में आग लग गई। जिससे दो मासूम बच्चे झुलस गए।

जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ ने बताया कि पीड़िता को न्याय मिलेगा और पीड़ित परिवार की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समय पहले तीनों आरोपी जमानत पर छूटकर वापस आए हैं। जिसके बाद पीड़िता के घर सोमवार शाम को आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जल गया।

दुष्कर्म पीड़िता की मां का आरोप है कि नामद आरोपियों ने मुकदने में सुलह न करने पर उसके घर में आग लगाई है। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया।घटना 13 फरवरी 2022 की था जब पीड़िता बच्ची ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। मामला काफी तूल पकड़ा था। गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार को एसपी की चौखट पर भी हाजिरी लगानी पड़ी थी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

कुछ समय पहले आरोपी को अदालत ने जमानत दे दी और छूट कर गांव आ गया। पुलिस अधिकारी पुरवा ने बताया कि दोनों बच्चों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button