दिल्ली के प्रदूषण से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हो रहे बीमार, 4 दिन में हो जाता है इन्फेक्शन!

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार के कद्दावर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को दिल्ली में डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म न्यूज़ नशा के पर्यावरण पर आयोजित कॉन्क्लेव सांस चलती रहे जिंदगी में शामिल हुए।

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज के पर्यावरण के प्रति चिंता व्यक्त किया। कार्यक्रम में गडकरी ने बीजेपी सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण पर्यावरण अनुकूल कदम की जानकारी भी साझा की।उ

 

न्होंने अपने अनुभवों को व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्हें चार दिन दिल्ली में रह कर ही इन्फेक्शन होने लगते है। उन्होंने बताया कि, दिल्ली में 40-45% पॉल्यूशन ट्रांसपोर्ट से होता है। उन्होंने अपने मंत्रालय द्वारा उठाए गए और उठाए जाने वाले मुख्य कदमों का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि, इलेक्ट्रिक पर कार 450 किमी तक चल सकती है। आने वाले सालों में 1.5 लाख इलेक्ट्रिक बसें आ रही है।पंजाब और हरियाणा में 180 प्रोजेक्ट पराली से इथेनॉल बनाने का कार्य गति से चल रहा है। उन्होंने बताया की कैसे अब श्रीलंका और बांग्लादेश इथेनॉल भारत से मांग रहे हैं।

उन्होंने अपने वेस्ट टू वेल्थ मिशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि, वो कूड़े कचरे को इस्तेमाल में ला कर विकास का कार्य आगे बढ़ा रहे है। इससे पर्यावरण में काफी सुधार आने के अवसर है। दिल्ली में गाजीपुर कूड़े के पहाड़ की हाईट कम की गई है। उन्होंने निर्माण कार्य में बांस की लकड़ी का इस्तेमाल कर प्रदूषण कम फैलने की बात कही। इससे युवाओं में रोजगार के अवसर भी तेजी बढ़ रही है।

उन्होंने ने अपने भविष्य के प्रोजेक्ट का ज़िक्र करते हुए बताया की, वो चेन्नई में चार लेयर सड़क निर्माण की योजना बना रहे हैं जिसमे नीचे रोड, इसके ऊपर दो फ्लाईओवर की लेयर और फिर मेट्रो की लेयर होगी। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक मेट्रो निर्माण की योजना साझा की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया से हो रही कमाई के बारे में बताया की, उससे आने वाले पैसे को वो सामाजिक कार्यों में लगाते है। सोशल व्यवसाय से उन्हे लगभग 25000 करोड़ का कमाई हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button