यूक्रेन ने भारत से मांगी सैन्य मदद

रूस के हमले के एक साल से अधिक समय के बाद यूक्रेन से पहली आधिकारिक यात्रा के रूप में देश की विदेश मामलों की पहली उप मंत्री, एमीन दझापरोवा रविवार को भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

झापरोवा 9-12 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी जिसके दौरान उनके अपने देश के लिए मानवीय सहायता के साथ सैन्य मदद भी मांगी जहां दोनों पक्षों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है बताया कि वह विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से भी मिलेंगी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से भी मिलेंगी।

एक बयान में कहा गया भारत यूक्रेन के साथ मधुर संबंध और बहुमुखी सहयोग हमेशा साझा करता आया है।राजनयिक संबंध स्थापित करने के पिछले 30 वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग ने व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।यह यात्रा आपसी समझ और हितों को आगे बढ़ाने का अवसर होगी।

Related Articles

Back to top button