U.P : अमरोहा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

अमरोहा

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधानसभा हसनपुर के सैदनगली में पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं ने फूल माला डालकर उनका सुवागत किया प्रदेश अध्यक्ष ने न्याय पंचायत के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कर निशाना साधा और मुख्यमंत्री की तुलना शोले फिल्मी एक्टर आसरानी से की.

अमरोहा जनपद की विधानसभा हसनपुर की न्याय पंचायत में पहुंचे जहां उन्होंने सम्भोधित करते भाजपा सरकार पर निशाना साधा और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री की तुलना फिल्मी एक्टर असरानी से की वही किसान बिल पर बोलते हुए कहा कि हम किसानों के साथ हैं और लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया था कि राहुल गांधी और केजरीवाल किसानों के साथ फोटो खींचाकर ड्रामा कर रहे हैं इस पर कहा कि गिरिराज सिंह ये बताए कि आलू कैसे पैदा होता है फसल कैसे उगाई जाती है सम्भोधित करते कहा कि
सरकार तानाशाही कर रही है और वर्तमान सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार अपराध और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और पुलिस प्रशासन भी सत्ता पक्ष में ही काम कर रहा है मैंने आंदोलन कर रहे लोगों का साथ दिया तो मुझे 1 महीने तक जेल में डालवा दिया गया और कांग्रेस के कई नेताओं को जेल में बंद करा दिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि जब तक हम न्याय पंचायत ग्राम पंचायत की टीम मजबूत नहीं कर पाएंगे तब तक हम खुद सरकार का सामना नही कर पाएंगे कहा कि हमें लक्ष्य दिया गया है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को 8 हजार न्याय पंचायतों का गठन करना है आदरणीय प्रियंका गांधी न्याय पंचायतों में जाएंगी और ग्राम सभा की इकाई गठित टीम का हिस्सा बनेंगी.

Related Articles

Back to top button