त्रिपुरा: 7 करोड़ के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अगरतला–त्रिपुरा पुलिस ने 7 करोड़ रुपये मूल्य का 3,600 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी कमल देबबर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने उनाकोटी जिले के पचारथल में एक चेक गेट पर असम जाने वाले दस-पहिया तेल टैंकर को रोका और 3,600 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस ने वाहन के चालक 28वर्षीय प्रियलाल देबबर्मा और उसके 44 वर्षीय सहायक परेश देबबर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पश्चिमी त्रिपुरा में 2.8 करोड़ रुपये मूल्य का 1,385 किलोग्राम मारिजुआना जब्त किया और सिधई में तीन ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। दोनों अभियुक्तों के ऊपर न्यायिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button