भारत में इन्फ्लुएंजा वायरस से हुई दो मौतें..

दिल्ली –भारत में इन्फ्लुएंजा वायरस एच3एन2 ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के हासन में 82 वर्षीय व्यक्ति देश में H3N2 की वजह मरने वाला पहला व्यक्ति है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, किराए गौड़ा को 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कर्नाटक के हसन में एच3एन2 वेरिएंट से 85 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस वेरिएंट से यह पहली मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, हसन के अलूर के रहने वाले बुजुर्ग की मौत एक मार्च को हुई थी।स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डी. रणदीप ने शुक्रवार को एच3एन2 वेरिएंट से मौत की पुष्टि की।

मृतक व्यक्ति में ठंड लगना, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण थे।मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलूर और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा परीक्षण कर रही हैं।
लक्षणों वाले लोगों से स्वाब के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।सूत्रों ने कहा कि पूरे राज्य में एच3एन2 के 50 से अधिक मामले सामने आए हैं।जिले में छह मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने एक उच्च स्तरीय बैठक की है और इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को एच3एन2 वेरिएंट से ज्यादा खतरा होता है। यह 60 साल से ऊपर के लोगों को भी संक्रमित करता है। सुधाकर ने सलाह दी कि गर्भवती महिलाओं को भी सावधान रहना चाहिए। भारत में इस वेरिएंट से यह पहली 2 मौतें दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button