वृंदावन में दर्दनाक हादसा, बांके बिहारी मंदिर के पास छज्जा गिरने से 5 की मौत कई घायल।

छज्जा गिरने से करीब 10 श्रद्धालु दब गए।

उत्तर प्रदेश:मथुरा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए।

अभी तक की सूचना के मुताबिक 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। क्षेत्र में अफरा तफरी मची हुई है, घायलों की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर होने के चलते ये हादसा हुआ। वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास ये हादसा हुआ है। जैसे ही ये हादसा हुआ, वैसे ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे।आस-पास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से लोगों को निकाला और घायलों को एडमिट करवाया।

इस हादसे में कई श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। ये लोग मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे और कुछ दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर पुलिस बल तैनात है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Back to top button