मुंबई में 324 नए कोरोनावायरस संक्रमित मामले, कुल 5194 संक्रमित, 897 हुए ठीक, 204 की हुई मृत्यु

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भारत में कोरोनावायरस की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन अगर आंकड़ों को देखा जाए तो हर दिन यह बढ़ रहे हैं। भारत में अब 26000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जल्द ही है आंकड़ा 27000 भी छूने वाला है। ऐसे में देश में हालात खराब है। लेकिन अगर दूसरे देशों को देखा जाए तो भारत में उन देशों के मुकाबले स्थिति नियंत्रण में है। ज्यादा आबादी होने के कारण देश की स्थिति को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने संभाला हुआ है।

वही आपको बता दें कि कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही है। महाराष्ट्र में 8000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा मामले में महाराष्ट्र में है और सबसे तेजी से भी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस फैल रहा है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस मामले हैं।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, मुंबई के अनुसार मे में 324 नए COVID19 मामले दर्ज किए गए हैं, 13 मौतें भी हुई हैं, कुल मामले 5194 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 204 हो गई है। रिकवरी के बाद आज 135 मरीजों की छुट्टी दे दी गई है। कुल 897 मरीजों की आज तक छुट्टी दी गई है।

Related Articles

Back to top button