मुंबई के धारावी में 6 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज, कुल 220 लोग हुए संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। हालांकि दूसरे देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना वायरस पर कुछ हद तक काबू पा लिया है। शुरुआत से ही भारत ने कोरोनावायरस को रोकने के लिए प्रयास किए। जिसका फल यह मिला कि भारत में तेजी से यह कोरोनावायरस नहीं फैल पाया। हालांकि अभी भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक 22000 से भी ज्यादा करोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमित रोग महाराष्ट्र में मौजूद है। यहां कोरोनावायरस का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में 25800 से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित पाए जा चुके हैं। वही सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले मुंबई में है। मुंबई में भी धारावी में 220 कोरोनावायरस अंतर मिल पाए गए हैं।

बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार कल 06 नए COVID19 पॉजिटिव मामले धारावी में रिपोर्ट किए गए। धारावी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 220 हो गई है जिसमें 14 मौतें शामिल हैं। धारावी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती एरिया है। यहां बहुत सारे लोग रहते हैं। ऐसी जगह पर कोरोनावायरस का फैलना महाराष्ट्र सरकार के लिए सबसे बड़ी सर्दी बन सकता है। हालांकि महाराज से सरकार मुंबई के धारावी में कोरोनावायरस को रोकने की हर मुमकिन प्रयास कर रही है। धारावी में जाने वाले हर चीज को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

वहीं अगर धारावी जैसे झुग्गी बस्ती एरिया में कोरोनावायरस फैलता है तो यह बहुत घातक साबित हो सकता है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार को धारावी पर और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। महाराष्ट्र एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां पर सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा करने वाले संक्रमित हैं। जहां 2815 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

Related Articles

Back to top button