आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 31 जनवरी)

नई दिल्ली, भारत और विश्व इतिहास में 31 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:


1561 – मुगल सेना के सेनापति बैरम खां की गुजरात के पाटन में हत्या।


1893 – ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।


1915- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया ।


1946 – तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन
(सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)


1953- आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।


1961- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन।


1963 – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।


1966 – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।


1971 – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद टेलीफोन सेवा बहाल हुई।


1975- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म।


1996 – श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।


2000- भारतीय सिनेमा के मशहूर खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन।


2004- प्रसिद्ध पार्श्व गायिका एवं अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन।


2004- पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार ।


2005 – जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह भारतीय सेना के प्रमुख नियुक्त हुए।


2007- भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी ।


2010- हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो अरब डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।


2012- समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन।

Related Articles

Back to top button