अब सपा से मिलने का समय निकल गया : शिवपाल सिंह यादव

पूर्व विधायक मुन्ना के पुत्र को पलिया से एमएलए का चुनाव लड़ाएंगे
बीजेपी को हटाने के लिएअलाएंस का विकल्प खुला

लखीमपुर खीरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
आज लखीमपुर आये। त्रिकुलिया में पूर्व विधायक स्व निर्वेन्द्र कुमार मिश्र मुन्ना के आवास पर श्रद्धांजलि व्यक्त करने गए। मुन्ना के पुत्र संजीव मिश्र को पीएसपी में शामिल किया। पलिया से एमएलए का प्रत्याशी बनाया। जनसभा को संबोधित किया। शाम को लखीमपुर में मीडिया से बात की। कहा पीएसपी पूरे प्रदेश में घर घर जा रही है। 2022 में बीजेपी को हटाने के लिए सेकुलर छोटे दलों से गठजोड़ करूँगा । सपा से भी गठजोड़ कर सकता हूं। अब मिलन संभव नही। लोक सभा चुनाव के पहले जरूर मिलना चाहता था पर तब सपा नही मानी। पीएसपी हर घर मे एक को नौकरी देगी। किसान के आंदोलन को पीएसपी का पूरा समर्थन है। बीजेपी हर मोर्चे पर फेल है। पीएसपी बिजली सस्ती करेगी। वे बिजली मंत्री थे तब छापा नही पड़ता था। उपभोक्ताओं को तंग नही किया जाता था।

Related Articles

Back to top button