मध्यप्रदेश के सीहोर में बाघ का कहर, एक महिला को बनाया अपना शिकार

सीहोर,  मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक बाघ ने ग्रामीण महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी है।

घटना के बाद वन विभाग की टीम द्वारा बाघ को पकड़ने के लिए कल से ही पिंजरा लगाया गया है, लेकिन आज सुबह तक बाघ को पकड़ा नहीं जा सका है।


वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के बुधनी वन क्षेत्र के ग्राम डूंगरिया के खेत में सो रही 55 वर्षीय महिला गेंदा बाई को कल बाघ उठाकर ले गया था।

ये भी पढ़े –वैशाली में भीषण सड़क हादसा, कार की चपेट में आने से इतने लोगों की मौत

करीबन 200 मीटर दूर जाकर बाघ ने महिला को मार डाला और उसका शरीर क्षत विक्षत कर दिया। वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची बमुश्किल बाघ से महिला का शव बचाया जा सका। महिला का शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया।


महिला गेंदा भाई और उसका पति खेत में रखवाली करते हैं। घटना के समय पति दूसरे खेत में था, तभी यह घटना घटी। वन विभाग ने आज मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। शाहगंज सर्कल में 32 गांव लगते हैं इन गांव के लोगों में कल की घटना को लेकर काफी दहशत है।

Related Articles

Back to top button