गैस के रिसाव से तीन मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश– भारत हाइड्रोजन गैस रिसने से 3 मजदूरो की मौत। जांच में जुटी पुलिस उज्जैन उज्जैन के नागदा में बिरला समूह के उद्योग ग्रेसिम केमिकल डिवीजन में हादसा हो गया। यहां गैस रिसाव से 3 मजदूर को मौत हो गई। इन्हें जनसेवा हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से गंभीर हालात के चलते इंदौर रेफर किया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।हादसे के बाद संभागीय टीम जांच के लिए फैक्ट्री पहुंची। दरअसल, ग्रेसिम केमिकल डिवीजन में कास्टिक प्लांट में हाइड्रोजन पाइप लाइन का मेंटेनेंस चल रहा था। इसी दौरान 3 मजदूर गैस की चपेट में आ गए। इसमें श्रीराम पिता दिलीप, गोविंद पिता देवीलाल, राजेश धनक पिता शालीग्राम धनक घायल हुए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी वहां मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम में ही नागदा पहुंची। इधर, हादसे के बाद उद्योग के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर लिए। उद्योग के गेट पर सुरक्षा गार्ड खडे़ कर मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोक दिया गया।

Related Articles

Back to top button