‘बांबे बेगम्स’ में नजर आयेगी ये एक्ट्रेस, जानिए कौन

मुंबई,  बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा भट्ट फिल्म ‘बांबे बेगम्स’ में काम करती नजर आयेगी।
08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बांबे बेगम्स’रिलीज होने वाली है। सीरिज का फ़र्स्ट लुक सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शित किया गया। पूजा भट्ट लंबे अरसे के बाद फिल्मों में नजर आयेगी। फिल्म की कहानी पांच मॉडर्न इंडियन वुमंस जो कि बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, पर आधारित है।

ये भी पढ़ें-सचिन-जिगर का नया रोमेंटिक गाना हुआ रिलीज़, जानें कौनसा

सफलता और शक्ति इनकी मंज़िल है। पूजा भट्ट ने फ़र्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, “उठो और छा जाओ। उस औरत से अधिक ताकतवर कोई नहीं, जिसने खुद को बनाया हो।” कहना ठीक होगा लो मैं लौट आई हूं। ‘बांबे बेगम्स’ और नेटफ़्लिक्स का बहुत शुक्रिया। ‘बांबे बेगम्स’ का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है।

Related Articles

Back to top button