इन राशि वालों को मिलेगी शत्रुओं पर विजय, ज्योतिषाचार्य से जानें आज का राशिफल

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और बुध धनु राशि में हैं। शुक्र वक्री शनि के साथ मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं।

राशिफल-
मेष-
जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता की स्थिति दिख रही है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्‍छे मनोयोग के साथ आप एन्‍ज्‍वॉय करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद समय कहा जाएगा। फिर भी स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान रखिएगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रहेगा। धन खर्च हो सकता है। आज कोई अप्रिय घटना आपके साथ घट सकती है। संयम बरतें। मन शांत तो रहेगा, पर बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ-स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान रहेगा। खिन्‍नता का अनुभव करेंगे। शत्रुओं पर विजय पाएंगे। यद्यपि कि वे बहुत परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपका दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कर्क-मां से मुलाकात संभव है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृहकलह हो सकती है। प्रेम और व्‍यवसाय की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति खुद को तैयार रखेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर धैर्य में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय कम और खर्च अधिक हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम में सुधार है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ होगा। पैसों के लेन-देन में लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले लोग अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। बिगड़े हुए रिश्तों को आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, फिर भी मन अशांत रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या-आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी अनियंत्रित होने की वजह से थोड़ा सा तनाव भी पैदा हो सकता है। अभी निवेश से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम साथ है और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर लगेगा। यात्रा का योग बन सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु पारिवारिक समस्याएं परेशान सकती हैं। खर्चे बढ़ेंगे। छात्रों को बेहतरीन करियर के लिए अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। मां काली की अराधना करें।

तुला-व्‍यापारिक और व्‍यवसायिक उत्‍थान होता दिख रहा है। पिता का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। आप नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। माता-पिता का सान्निध्य मिल सकता है। कारोबार में श्रम अधिक रहेगा।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-मन खिन्‍न रहेगा। सिरदर्द और नेत्रविकार से परेशान हो सकते हैं। खर्च को लेकर मन परेशान हो सकता है। ज्‍यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक रहेगा। मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। आज सकारात्मक विचारों के साछ काम करेंगे तो समय से काम पूरे कर पाएंगे। दोस्तों के साथ चली आ रही अनबन खत्म हो सकती है। सेहत के लिए आज का दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्य के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-मन प्रसन्‍न रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार में पूरा-पूरा भरपूर सहयोग दिख रहा है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यभार बढ़ेगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर-व्‍यापारिक संतुलन बनेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम नीरसता का शिकार रहेगा। बहुत-खराब या बहुत अच्‍छा नहीं होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। पारिवारिक कार्यों में मन लगेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बनते कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का साथ होगा। आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अचानक धन लाभ से आपकी परेशानियां खत्म होंगी। मन अशांत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है। मां काली की अराधना करते रहें।

मीन-विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। आय बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम करेंगे। बिजनेस में कई ऑफर मिल सकते हैं। इस राशि से जुड़ी कन्याओं के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। नौकरी पाने में दोस्त का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। काली मंदिर में सफेद वस्‍तु का दान करें।

Related Articles

Back to top button