इन देशों ने 2022 में सैन्य व्यवस्था पर किए सबसे अधिक खर्च

स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) के मुताबिक, 2022 में दुनिया में सैन्य खर्चा 3.7% बढ़कर $2,240 बिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सूची में सैन्य खर्च के मामले में अमेरिका ($877 बिलियन) शीर्ष पर रहा जिसके बाद चीन ($292 बिलियन), रूस ($86.4 बिलियन), भारत ($81.4 बिलियन), सऊदी अरब ($75 बिलियन), यूके ($68.5 बिलियन) और जर्मनी ($55.8 बिलियन) रहे। फ्रांस ने 2022 में $53.6 बिलियन, द. कोरिया ने $46.4 बिलियन और जापान ने $46 बिलियन खर्च किए।

Related Articles

Back to top button