पिछले 5 सालों में एक बार भी नहीं हुआ यूपी में दंगा: आशीष पटेल

सहारनपुर मंडल के दौरे पर निकले कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल शनिवार को मुज़फ्फरनगर पहुंचे। पटेल का भाजपा के तमाम नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मंत्री ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के 18 मंत्रियों को क्षेत्रीय दौरे पर जाकर निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी है। पहले उन्हें बस्ती की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन फिर सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। उसी को लेकर आज वे मुजफ्फरनगर में पहुंचे हैं। प्रदेश के माहौल को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार दंगाइयों पर सख्ती बरतने का काम कर रही है। पिछले 5 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ, कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। नूपुर शर्मा पर मंत्री ने गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि सरकार अपना काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button