भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, कहीं पर पारा पहुंचा 50, तो कहीं लगाई गई धारा 144

देश भर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत फिलहाल में मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है अब तो पारा 50 के पारा पहुंच गया है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी परेशानी हो रही।

आसमान से लगातार बरस रही आग

भारत की तमाम राज्य इस वक्त भीषण गर्मी के तपस से तपते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोग अब हिम्मत हार चुके हैं और भगवान से जल्द ही बारिश करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है। अब तो तापमान 50 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य स्थानों और दूसरे राज्यों के अधिकतर क्षेत्रों में पारा 45 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है।मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक आसमान से बरसती आग से राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में सबसे बुरा हाल राजस्थान का हो गया है क्योंकि यहां भीषण जल संकट देखने को मिल रहा है। बताते चले की गर्मियों के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी होती है तो यहां पानी का जलस्तर नीचे चला जाता है और लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।

कई राज्यों में लू-लपट कर रही परेशान, तो यहां लगी धारा 144

भारत मौसम विभाग ने बताया है कि देश की तमाम राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी जारी रहेगी। वहीं कई राज्यों में लू-लपट का सितम भी लगातार जारी रहने वाला है।जिसमें उत्तर प्रदेश,हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्य भी शामिल है। इन राज्यों में रात के समय भी बहुत गर्मी पड़ रही है। वहीं अगर पहाड़ी इलाकों की बात की जाए तो यहां भी लोग गर्मी से परेशान हैं। जम्मू कश्मीर के कांजीकुंड में पारा 43 के करीब दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश के तमाम इलाकों में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। अगर बात की जाए महाराष्ट्र की तो यहां तो एक जिले में धारा 144 ही लागू कर दी गई है। अकोला में जिला प्रशासन ने 31 मई तक धारा 144 लगा दी है और किसी भी तरह की जनसभा करने पर रोक लगा दी गई है। अकोला में शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और उससे ऊपर रहा। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह अपने घरों से बाहर न निकले। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने में अभी वक्त लगेगा ऐसे में लोगों को लू-लपट और गर्मी परेशान करेगी।

Related Articles

Back to top button