समाज सेवा के नाम पर हुई पूल पार्टी और फिर वहां हुआ कुछ ऐसा कि महिलाओं ने आंख बंद कर ली!

मथुरा के जनपद में समाज के उत्थान के नाम पर बडे़ पैमाने पर कुकुरमुत्तों की तरह फल-फूल रहे सामाजिक संगठन और क्लब किस तरह सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। इसका सच पूर्व में भी कई बार सामने आ चुका है। लेकिन वर्तमान में एक और उदाहरण सामने आया है। शहर के जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा द्वारा आगरा में पारिवारिक कार्यक्रम के नाम पर आयोजित पूल और पाकीजा पार्टी के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी गई।

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा के पूर्व अध्यक्ष ने इसका विरोध किया तो उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। पूर्व अध्यक्ष ने ग्रुप के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों पर मानहानि का केस दायर कर दिया है। साथ ही पार्टी आयोजित करने वाले जिम्मेदार पदाधिकारियों से इस्तीफा की मांग की है।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि संस्था द्वारा 4 जून को आगरा के पंच सितारा होटल में पारिवारिक कार्यक्रम के नाम पर पाकीज़ा/ पूल पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में अश्लीलता का नंगा नाच हुआ था। पार्टी में जो कुछ भी हुआ, उसकी वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है।

वीडियो में मथुरा के रईस कारोबारी, बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए और बालाओ पर नोट उड़ाते हुए दिख रहे हैं। जबकि पार्टी में महिलाएं और बच्चे भी पार्टी में मौजूद थे। अध्यक्ष ने पार्टी में इस अश्लीलता का विरोध किया तो उन्हें पार्टी कार्यक्रम से बाहर निकलने के लिए कह दिया गया। जबकि सभी जानते हैं कि जायंट्स इंटरनेशनल का गठन समाज सेवा व गरीबों की सहायता के लिए किया गया था। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मथुरा ने अब तक समाज सेवा के तमाम उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इससे समाज में जायंट्स ग्रुप व इससे जुड़े सदस्य व पदाधिकारियों की सम्मानजनक छवि रही है। जनपद के तमाम प्रतिष्ठित परिवारों के संभ्रांत लोग इस ग्रुप से जुड़कर खुद को गौरवान्वित महसूस करते रहे हैं। परंतु संस्था की 40 वर्षीय पुरानी गौरवशाली परंपरा को वर्तमान अध्यक्ष केवलराम चंदानी एवं उनकी टीम जिसमें संजीव वर्मा, अनिल खंडेलवाल, मनीष गर्ग, तरुण अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, उमेश जुगसना, पंकज गोयल, मनीष गुडेरा वाला, प्रमोद खंडेलवाल आदि द्वारा आगरा में पूल पार्टी के नाम पर सुरा और सुंदरी के अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले आयोजन से भारी क्षति पहुंचाई है।

Related Articles

Back to top button