महिला ने बीच सड़क पर पुलिस वालों को दिखाई अपनी दबंगई, उतारने लगी कपड़े, फिर हुई धक्का-मुक्की
यूपी के कानपुर से एक मामला सामने आया है। यहां एक दबंग महिला बीच सड़क पर पहुंची और पुलिस वालों से बदतमीजी करने लगी। यहां महिला पुलिस वालों पर अपना रौब झाड़ते हुए दिखाई दी। लेकिन बाद में मामले को शांत करा दिया गया।
![](https://www.newsnasha.com/wp-content/uploads/2024/05/ImgResizer_20240508_1509_50712.jpg)
महिला ने बीच सड़क पर जबरदस्त किया हंगामा
कानपुर नगर में पुलिस वालों से एक महिला के द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला एक दरोगा से बढ़ जाती है और उसके साथ बदतमीजी करने लगती है। यहां तक की महिला अपने कपड़े भी उतारने लगते हैं लेकिन बाद में मामले को शांत कर दिया जाता है। दरअसल पूरा मामला गुमटी चौराहे का है। यहां एक महिला अपने बालों को खोलकर सड़क पर आती है और एक दरोगा से भिड़ जाती है। दरोगा महिला को समझाने की कोशिश करता है तो महिला दरोगा को धक्का देते हुए अपने कपड़े उतारने लगती है। लेकिन बाद में पूरे मामले को शांत कर दिया जाता है। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ भी मौके पर इकट्ठी हो जाती है।
नशे की हालत में धुत्त महिला
महिला के द्वारा बीच सड़क पर दरोगा से बदतमीजी किए जाने के मामले में पता चला है कि महिला बहुत नशे में थी। उसको अपना पता ही नहीं था कि वह कहां खड़ी है और कहां से आई है। लेकिन उसको गिरफ्तार करते हुए महिला आश्रय केंद्र में पहुंचा दिया गया है। नजीराबाद थाने के इंचार्ज कौशलेन्द्र सिंह के थाना अध्यक्ष ने बताया है कि एक दरोगा के साथ महिला के द्वारा बदतमीजी किए जाने का मामला सामने आया था। जहां महिला इधर-उधर घूमती है और दरोगा के साथ बदतमीजी करती है। फिर बाद में महिला को शांत कर दिया जाता है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि महिला कहां की रहने वाली है।