महिला ने सिगरेट का धुआं उड़ाया, घूरकर देखने वाले युवक की कर दी हत्या, CCTV में कैद हुआ मर्डर।

नागपुर में एक खौफनाक मर्डर का मामला आया समाने।

नागपुर: कई दिनों से नागपुर में हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं । ऐसे में अब फिर से एक हत्या का मामला नागपुर के हुडकेश्वर से समाने आया है। दरअसल यहां सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल दहला देने वाली यह घटना नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।आपको बता दें की यह खौफनाक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जयश्री पांजरे, सविता सायरे, आकाश राऊत को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

★सिगरेट का धुआं उड़ाने पर हुआ था विवाद★

बता दें,शनिवार रात जब जयश्री नाम की युवती यहां सिगरेट पी रही थी, उस समय रंजीत भी यहां मौजूद था। सिगरेट पीते समय जयश्री ने उसका धुआं रंजीत के मुंह की ओर उड़ा दिया।इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि जयश्री ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में आरोपी जयश्री पंधारे, उसकी साथी सविता सायरे और एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रंजीत राठौड़ ने आरोपी जयश्री पंधारे और सविता सायरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

Related Articles

Back to top button