उत्तर प्रदेश में मौसम ने ली करवट, जाने क्या है आज का हाल

प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरु कर द‍िया है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज कई ज‍िलों में तेज आंधी के साथ बार‍िश हुई। द‍िन में धूप के बाद भी तापमान में ग‍िरावट के चलते सूरज की तप‍िश से थोड़ी राहत म‍िली है। वहीं कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कानपुर, लखनऊ, उन्‍नाव, आयोध्‍या, कन्‍नौज, बाराबंकी, हरदोई आद‍ि ज‍िलों में भी तापमान में गिरावट और कुछ जगहों पर बार‍िश भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर और आसपास बारिश, तेज हवा, बिजली की चेतावनी जारी की है।

प्रयागराज में इस सप्ताह पड़ी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच शुक्रवार आंधी और वर्षा हवा के साथ-साथ बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे लुढ़क गया और न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। इसके बाद अब मौसम विभाग ने भी राहत भरी खबर दी है। अगले तीन दिनों तक बादल, आंधी और वर्षा का मौसम बना रह सकता है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी।

सुबह धूप, दोपहर में बादल, तापमान में हुई गिरावट

बरेली में सुबह से खिली धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास करना शुरू कर दिया। मगर दोपहर में अचानक से सूर्य बादलों के साए में आ गया और उसकी तपन कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बूंदाबांदी नहीं हुई, सिर्फ ठंडी हवाएं ही चली।मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अचानक से मौसम का मिजाज बदला था। उसी का असर था जो शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों में कुछ बादल बने थे। जिसकी वजह से तापमान में करीब एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button