दिल्ली में आज सुबह बारिश के बाद तापमान गिरा

नयी दिल्ली राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार सुबह बारिश के होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में करीब सुबह सात बजे काले बादल छाने के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

ये भी पढ़ें-गन्ना मंत्री सुरेश राणा के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विभाग के अनुसार आज दिनभर दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। आगामी दो दिन तक इस तरह का मौसम रहने, हल्की-हल्की बारिश होने के आसार है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button