भीषण गर्मी ने लोगों के ली जान, ओड़िसा-झारखंड-राजस्थान में इतने लोगों की हुई मौत

देश भर में गर्मी ने हाहाकार मचा कर रख दिया है।अब तो भीषण गर्मी लोगों की जान तक लेने लगी है। राज्यों में अब तक 19 लोगों की मौत की खबरें सामने आई है जो कि बेहद चोंका देने वाली है।

देशभर में गर्मी से लोगों का हाल हुआ बे-हाल

देश में लगातार भीषण गर्मी जनता को परेशान करती हुई दिखाई दे रही है। लोग भीषण गर्मी की वजह से “हाय गर्मी” कहने लगे हैं। आलम यह हो गया है कि लोग अपने घरों से अब बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। क्योंकि दिल्ली राजस्थान हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान अपने नए रिकॉर्ड दर्ज कर रहा है। इस भीषण गर्मी में अगर कोई अपने घरों से बाहर निकल रहा है तो वह लू लपट का सामना करता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग इसकी चपेट में आकर बीमार भी हो रहे हैं तो कुछ राज्यों में भीषण गर्मी के वजह से लोगों की मौत तक हो गई है। अब लोगों की नजरे मौसम विभाग के तरफ है जब बताया जाएगा मानसून आ गया है और आप लोगों को राहत मिलेगी।

इन राज्यों में अब तक 19 लोगों की मौत

भीषण गर्मी से वैसे तो लोग बीमार हो रहे थे और अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कर रहे थे लेकिन अब लोगों की मरने की खबरें भी सामने आने लगी हैं। ताजा आंकड़ा गुरुवार का सामने आया है जहां ओडिशा के राउरकेला शहर में गुरुवार को भीषण गर्मी के संदिग्ध प्रकोप से दस लोगों की मौत हो गई है। आठ लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हुई जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं अगर बात की जाए राजस्थान की तो यहां 5 लोगों की लू की चपेट में आकर अब तक मौत हो चुकी है। डॉक्टर का कहना है कि इन मौतों की वजह भीषण गर्मी बताई गई है। झारखंड से भी मामला सामने आया है जहां पलामू जिले में भीषण गर्मी के लक्षणों से एक महिला समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। भीषण गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान हैं और ताजा आंकड़े देखने के बाद अब लोग अपने घरों से बाहर बिल्कुल ही नहीं निकलना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button