देश की राजधानी दिल्ली का भीषण गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 52 डिग्री

देश में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है। लगातार मौसम गर्म होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब तो लोगों की बीमार होने की भी खबरें सामने आने लगी है। वही सबसे बुरा हाल देश की राजधानी को देखने को मिला है यहां 79 साल का भीषण गर्मी वाला रिकॉर्ड भी टूट गया है।

दिल्ली वाले बोले “हाय गर्मी”

देश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं और घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। आलम यह है कि अगर घरों से बाहर निकल रहे हैं तो हीटवेव की चपेट में आ जा रहे हैं। सबसे बुरा हाल देश की राजधानी दिल्ली का देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहां दिन ब दिन भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही भीषण गर्मी ने राजधानी दिल्ली का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। राजधानी में 17 जून 1945 में भीषण गर्मी को लेकर एक रिकॉर्ड दर्ज किया गया था उस समय टेंपरेचर 46.7 था। लेकिन 79 साल बाद यहां टेंपरेचर में बदलाव हुआ और सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिल्ली के मुंगेशपुर में टेंपरेचर 52 डिग्री पहुंच गया। जिसके बाद लोग हाय गर्मी कहने पर मजबूर हो गए।

आज देश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश, आ सकती है आंधी

भारतीय मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि गुरुवार को मौसम में कुछ बदलाव होता हुआ दिखाई देगा लेकिन लू लपट जारी रहेगी। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घरों से बाहर न निकले। कहा गया है की हल्की-फुल्की कई जगह पर बारिश हो सकती है और 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से आंधी भी चल सकती है।मौसम विभाग का मानना है कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश समिति दिल्ली के तमाम इलाकों में घंटे बाद बारिश और तेज आंधी देखी जा सकेगी। अगर ऐसा होता है तो भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलती हुई दिखाई जरूर देगी। मौसम विभाग में आगे कहा है कि आज केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button