कोरोना वैक्सीन पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है..अब डिंपल यादव ने पूछा..लोगों को जबरदस्ती क्यों लगाई गई वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की इस जंग में अब मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव भी अब कूद पड़ी हैं। उन्होंने सरकार से पूछा है कि, जब वैक्सीन को क्लीयरेंस नहीं मिला था तब लोगों को क्यों लगवाई गई वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड पर मचा बवाल अब भी थमता नजर नहीं आ रहा है। वैक्सीन के इस विवाद में कई लोगों के साथ अब सपा भी कूद पड़ी है। मैनपुरी से सपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी ने वैक्सीन को लेकर कई आरोप सरकार पर लगाए हैं। आइए जानते हैं उन आरोपों के बारे में..

जानिए डिंपल ने क्या लगाए आरोप

डिंपल यादव ने सरकार को घेरते हुए पूछा कि, “जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया था तो भाजपा के लोगों ने कई स्टोरी प्लांट कराई थी, यहां तक कहा था कि यह देश हित में नहीं है। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उस समय भी साफ कहा था कि अभी तक कोरोना वैक्सीन को क्लीयरेंस नहीं मिली है। इसके साइड इफेक्ट के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। उस समय जो आशंका उन्होंने जताई थी आज वह सच साबित हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि डिंपल ने कहा कि, “लोगों को अचानक हार्ट अटैक आ रहे हैं। लोग अचानक से गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जा रहे हैं। जो लोग कोविशील्ड बना रहे थे उनसे चंदा लिया गया और फिर उन्हें वैक्सीन लगाने की परमिशन दी गई। लोगों को जबरदस्ती वैक्सीन लगाई गई। नौकरी करने वालों से कहा गया कि वैक्सीन लगवानी ही होगी। जो भी वैक्सीन नहीं लगवा रहा था उसे दफ्तरों में प्रतिबंधित कर दिया जा रहा था। पूरे विश्व में कहीं इस तरह से जबरदस्ती वैक्सीन नहीं लगाई गई। दूसरे देशों में अगर किसी का मन है तो लगाई गई, मन नहीं है तो नहीं लगाई गई। देश की सरकार ने जबरदस्ती लोगों को वैक्सीन लगवाई। डॉक्टरों को जबरदस्ती वैक्सीन लगवाई गई। यह एक तरह का भ्रष्टाचार है जो आज उजागर हुआ है। इस भ्रष्टाचार की वजह से लोगों की जानें जा रही हैं।”

शिवपाल ने भी लगाया आरोप

डिंपल यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने भी सरकार के ऊपर आरोप लगाया उन्होंने कहा कि, “यह सरकार भ्रष्टाचारी है। चंदे के रूप में पूंजीपतियों से कमीशन लिया गया है। भाजपा ने वैक्सीन में भी कमीशन लिया है।

 

 

Related Articles

Back to top button