चमकेगा इन राशियों का भाग्य, होगा धन- लाभ, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 8 नवंबर को सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 8 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। मन अशान्त रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कारोबार में तरक्की मिल सकती है। तनाव से बचकर रहें।

वृष राशि- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। एकाएक धन की प्राप्‍त‍ि के योग हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की उम्‍मीद है।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता मि‍लेगी। संतान को कष्‍ट हो सकता है।

कर्क राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिल सकता है। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती है। सहयोगि‍यों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी रहेगी। मानस‍िक परेशान‍ियां बढ़ सकती हैं। घर में व‍िवाद की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है।

कन्या राशि- संयत रहें। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्‍मीद है।

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाहन-सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

वृश्चिक राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। भावनाओं को वश में रखें।

मकर राशि- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से वैचार‍िक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों के सहयोग से आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

मीन राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button