सोनू सूद छा गए अब RSS ने दिए अपने काम के सबूत, संघ ने कोरोना काल में कि काम का दिया आंकड़ा

देश में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं इस घातक वायरस को रोकने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों में से एक लॉकडाउन है। हालांकि इस लॉकडाउन से बहुत से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। प्रवासी मजदूर इस लॉकडाउन में भूखे रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस लॉकडाउन में बहुत से लोगों तक मदद पहुंचाई है, खाना पहुंचाया है। इस वीडियो में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।


बता दें कि इस समय बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सामने आए हैं। प्रवासी मजदूर जो सड़कों पर पैदल, कोई साइकिल पर तो कोई जुगाड़ गाड़ी पर मिलो दूर निकल पड़ा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद लगातार प्रयास कर उन्हें घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सोनू सूद की चर्चा लगातार की जा रही है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद इस समय ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में r.s.s. ने भी अपनी वीडियो निकाल कर अपने कामों को गिनवाया है।

मंत्री हर्षवर्धन ने पोस्ट की वीडियो

https://www.facebook.com/252628131552686/posts/1612471252235027/?vh=e&d=n

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विशेषता बताई जा रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए डॉ हर्षवर्धन ने लिखा है कि ” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा समाज व राष्ट्र के प्रति निश्चल एवं निस्वार्थ सेवा का संस्कार देता है। यही संस्कार संकट काल में जब सेवा कार्य के रूप में परिणत होकर समाज के सामने प्रत्यक्ष होता है तो आम जनमानस पर दुराग्रही लोगों द्वारा बुने गए भ्रम ध्वस्त हो जाते हैं।,” इस वीडियो में बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर बहुत भ्रम फैलाया जा रहा है।

संघ ने कोरोना काल में अब तक क्या क्या किया

 

  • 20 मई 2020 तक संघ के 4 लाख 79 हजार 949 स्वयंसेवकों ने 85,701 स्थानों पर कुल 1 करोड़ 10 लाख 55 हजार 450 परिवारों को राशन की पेटी वितरित की है
  • अभी तक 7 करोड़ 11 लाख 46 हजार 500 से ज्यादा भोजन के पैकेट बांटे हैं
  • 27 लाख 98 हजार 91 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को खाना इत्यादि उपलब्ध कराया है
  • 39 हजार 851 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया है।
    62 लाख 81 हजार 117 मास्क का डिस्ट्रीब्यूशन हुआ है।

Related Articles

Back to top button