चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा है। इस दिन गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 नवंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृष राशि- मन परेशान रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मानस‍िक तनाव की स्‍थि‍त‍ियां बन सकती हैं।

मिथुन राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। आय की अधिकता हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

सिंह राशि- किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्‍या अभी यथावत रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते है।  माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सानि‍ध्य मिल सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय की स्‍थिति में सुधार रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

धनु राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। बहन-भाइयों का साथ मिलेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

मकर राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।

कुंभ राशि- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को लेक‍र च‍िंत‍ित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button