इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 19 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आत्‍मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्‍मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्‍मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं।खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन संभव है। आत्‍मसंयत रहें। भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंत‍ित रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। तनाव से दूर रहें। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की उम्‍मीद है।

तुला राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में अवरोध आ सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। परिवार से दूर रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आत्‍मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से सम्‍पत्‍ति के लेनदेन हो सकता है।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें।

कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। आत्‍मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्‍साही होने से बचें। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। धार्मि‍क यात्रा पर जाना हो सकता है।

मीन राशि- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। आलस्‍य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों से विवाद की स्‍थिति बन सकती है। सम्‍पत्‍ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button