केंद्र सरकार का बड़ा फैसला  23 जनवरी को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाने का फैसला लिया है। सरकार अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाएगी। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी है।

इस साल नेताजी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।

हालांकि मोदी सरकार के इस फैसले को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें –दिल्ली में ठंड से राहत नहीं, तापमान में आयी भारी गिरावट

बंगाल से ताल्लुक रखने वाले नेताजी बोस की जयंती भी चुनाव से पहले है,

लिहाजा राजनीतिक दल सुभाष चंद्र बोस की जन्मदिन के जरिए की जनता से जुड़ने की कोशिश में है।

नेताजी की जयंती पर ममता बनर्जी द्वारा राज्य में पदयात्रा निकाली जा रही है।

ऐसे में मोदी सरकार के फैसले को ममता की पदयात्रा का जवाब माना जा रहा है।

मंगलवार सुबह संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है

कि नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सम्मान को याद रखने के लिए,

भारत सरकार ने देशवासियों,

विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके 23 जनवरी को आने वाले जन्मदिवस को हर साल पराक्रम दिवस के

रूप में मनाने का फैसला किया है।

नेताजी ने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाई।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में आगे कहा गया कि जहां भारत के लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं

जयंती वर्ष में इस महान राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं,

और जहां भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती को 23 जनवरी 2021 से आरंभ करने का

निर्णय लिया है ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका सत्कार किया जा सके।

Related Articles

Back to top button