Tech News: 108mp कैमरे के साथ लॉन्च हुआ यह धांसू फोन, आइए जानते हैं फीचर्स

Honor ने अपनी नई सीरीज का फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 108 का रियर कैमरा और 50mp का फ्रंट कैमरा है

Tech News: Haonr की नई जनरेशन का फोन लॉन्च हो चुका है। Honor के इस नए फोन का मॉडल Honor 200 lite 5g है।

आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में 

Honor के इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले लगा हुआ है। यह फोन 8 GB रैम से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 8 GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इस फोन में 256 GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन कलर वेरिएंट्स, स्टारी ब्लू, स्यान लेक, और मिडनाइट ब्लैक में आता है। इस फोन के साथ Earbuds X5 भी दिया जायेगा। इस फोन में Dimensity 6080 चिपसेट लगाया गया है। Honor का यह स्मार्टफोन Android 14 आधारित Magic OS 8.0 पर रन करता है। इस फोन में  कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी दिए हैं। जिसमें Magic Portal और Magic Capsule भी शामिल है। Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2D फेशियल रिकग्निशन फीचर है। फोन का रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। यह फोन 1080p वीडियो शूट कर सकता है। इस फ़ोन में कई कैमरा फीचर्स जैसे पोर्ट्रेट, नाइट मोड, स्लो मोशन, पनोरमा, HDR, टाइम लैप्स, सुपर मैक्रो आदि भी दिए गए हैं। इस फोन में 4500mAh बैटरी दिया गया है। जिसके साथ में 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस की मोटाई 6.78mm है। इस फोन का वजन केवल 166 ग्राम है। इस फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट दिया गया है।

Related Articles

Back to top button