भारत पहुँची तंज़ानिया की राष्ट्रपति – क्या है दौरे की ख़ास बातें।

नई दिल्ली: तंजानिया की राष्‍ट्रपति समिया सुलुहू हसन आज भारत की चार दिन की सरकारी यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची। देश की राष्‍ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है। हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी केन्‍द्रीय शिक्षा राज्‍यमंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने की।

साथ उनके स्वागत के लिए विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुनीत रॉय कुंडल भी मौजूद रहे।राष्‍ट्रपति भवन में कल उनका समारोह पूर्वक स्‍वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट पर पुष्‍पमाला अर्पण समारोह में भाग लेंगी। वे बाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षी वार्ता में भी भाग लेंगी और शाम को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगी तथा रात्रि भोजन में शामिल होंगी।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, तंजानिया के विदेश मंत्री जनवरी यूसुफ मकाम्बा ने कहा कि, दोनों देश सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में 15 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। जिसकी जानकारी देते हुए यूसुफ ने कहा कि, हम अगले तीन वर्षों में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तंजानिया के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण यात्रा है।तंजानिया के रिश्ते 80 के दशक तक प्रभावशाली थे।

जिसके लिए तंजानिया के तत्कालीन राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे को 1974 में जवाहरलाल नेहरू अवार्ड और 1995 में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब वैश्विक दक्षिण में चीन के प्रभाव पर नियंत्रण के लिए तंजानिया के साथ सहयोग महत्वपूर्ण है।

Aबता दें कि, चीन के साथ तंजानिया ने अपनी नीतियों में बदलाव किया है।

Related Articles

Back to top button