मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति से लिया सम्मान

उत्तर प्रदेश –सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व:मुलायम सिंह यादव को आज राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण सम्मान मिला है। मुलायम सिंह यादव को मरणोंपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सम्मान ग्रहण किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पद्म विभूषण सम्मान दिया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज पद्म विभूषण सम्मान के लिए दिल्ली पहुंचें थे। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी एवं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button