पटना : हाथरस गैंगरेप पर सुशील मोदी का ट्वीट शर्मनाकः राजद

पटना। हाथरस गैंगरेप की घटना पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के ट्वीट को शर्मनाक बताते हुए शुक्रवार को राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले पर भी राजनीति प्रतिक्रिया देकर सुशील मोदी ने अपने मानसिक दिवालियेपन का परिचय दिया है। हाथरस की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बयान को राजस्थान की घटना से जोड़कर उपमुख्यमंत्री मोदी हाथरस गैंगरेप की घटना का बचाव कर रहे हैं।

राजद नेता ने मोदी द्वारा राजद पर की गई टिप्पणी को उनकी ओछी मानसिकता करार देते हुए कहा कि राजद पर टिप्पणी करने के पहले उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उनके और नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार बलात्कारियों का सेफ जोन बन चुका है। बिहार पुलिस की वेबसाइट के अनुसार पिछले सात महीने मे ही 825 रेप की घटनाएं राज्य में हो चुकी हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। एनडीए के शासन काल में बिहार में निर्भया और हाथरस जैसी घटनाएं आम और रोजमर्रा की बात हो गई है। एक दिन पहले गुरुवार को ही कैमूर जिला के चैनपुर थाने के एक गांव में दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदों ने तीन बजे दिन में गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button