Breaking News : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर दी जान

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। खबर है कि उन्होंने बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। धोनी की फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बेहतरीन कलाकारी से लोगों का दिल जीता था। आज वह फिल्मी जगत पर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं।

खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा में अपने घर अकेले रहते थे। सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी जगत से अपने करियर की शुरुआत की थी। पवित्र रिश्ता जैसे टीवी सीरियल में उन्होंने अपनी कलाकारी से लोगों का दिल लुभाया था। जिसके बाद उन्होंने अपने करियर को उड़ान देने के लिए फिल्मी जगत में पांव रखा। बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्में की। काई पो चे, पीके, एम एस धोनी जैसी बेहतरीन फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत ने कमाल की एक्टिंग की है। सुशांत सिंह राजपूत एमएस धोनी फिल्म के लिए खासकर जाने जाते हैं।

कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे आई थी। जिसमें वह एक पिता का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे थे। वह अपने बेटे को आत्महत्या से बचाने के लिए हर प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे। इस फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से सामाजिक दबाव में आकर छात्र आत्महत्या कर लेते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म से लोगों को यह मैसेज भेजा था की आत्महत्या कोई अच्छा फैसला नहीं है। लेकिन आज खुद सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

Related Articles

Back to top button