उच्चतम न्यायालय के जज शांतनुगौदर का निधन

नयी दिल्ली  उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मोहन एम शांतनुगौदर का शनिवार को निधन हाे गया। वह 63 वर्ष के थे।

सूत्रों के अनुसार न्यायमूर्ति शांतनुगौदर का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया।
उन्हें 17 फरवरी 2017 को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया था। इससे पहले वह केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

वह वर्ष 1991 से 1993 तक कर्नाटक स्टेट बार कांउसिल के उपाध्यक्ष और वर्ष 1995 से 1996 तक इस कांउसिल के अध्यक्ष रहे।
उन्हें मई 2013 में कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button