बेटी हिमाचल , तो बेटा महाराष्ट्र, बीच में केंद्रीय ने पलटा पासा, जानिए क्या रही वजह। 

बेटी हिमाचल , तो बेटा महाराष्ट्र, बीच में केंद्रीय ने पलटा पासा, जानिए क्या रही वजह। 

 

कांग्रेस इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई है । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मुहिम जनता जनार्दन को बहुत पसंद आ रही है। 2024 के चुनावों के लिए राहुल गांधी एड़ी से चोटी तक का दम लगा रहे हैं। 2022 के चुनावों के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी अपनी तरफ से सत्ता को हासिल करने की कोशिश कर रही है। दोनों ही भाई बहनों का प्रदर्शन अभी तक काबिले तारीफ रहा है। आज हिमाचल प्रदेश में वोटिंग है जिसके जरिए पता लग जाएगा क्या कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश की सत्ता मिलेगी या नहीं। महाराष्ट्र में भी राहुल गांधी सबकी नजरों में छाए हुए हैं। इसी बीच केंद्र ने एक फैसला किया जिसने कांग्रेस को हक्का-बक्का कर दिया। केंद्र से सुप्रीम कोर्ट ने देश के प्रधानमंत्री रहे कांग्रेस के प्रमुख राजीव गांधी के हत्यारों को बाइज्जत बरी कर दिया है। राहुल गांधी का और प्रियंका गांधी का जहां ध्यान पूरी तरीके से चुनावों में है वही सुप्रीम कोर्ट ने उनको एक झटका दे दिया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोर्ट का यह फैसला कांग्रेस को मंजूर नहीं है। कांग्रेस के सभी लोग इस फैसले पर नाराजगी जता रहे हैं।

आपको बता दें कि जब राजीव गांधी सत्ता में थे तब उनकी हत्या कर दी गई थी। राजनीतिक रैली के दौरान ही एक महिला उनको माला पहनाने आई थी और इतने में ही बम ब्लास्ट हो गया। इसी गुनाह के लिए दोषियों को आजीवन कारावास दिया गया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उन दोषियों को रिहा कर दिया है। रिकॉर्ड की माने तो ऐसे किसी दोषी को रिहा करना पहली बार नहीं हुआ है। जेल में अच्छे तरीके से रहन-सहन सबसे मेलजोल और अच्छे बर्ताव की वजह से भी मुजरिमों को रिहाई दी जाती है। राजीव गांधी के गुनहगारों को रिहाई किस वजह से दी गई है इसका अनुमान उनका अच्छा बर्ताव ही माना जा रहा है। अब देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राहुल के भारत जोड़ो यात्रा पर असर करेगा या नहीं।

Related Articles

Back to top button