किसानों के समर्थन में उतरे सपाई….

 

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर किसान बिल का जमकर विरोध किया है। प्रदर्शन के दौरान सपाईयों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए किसान विरोधी सरकार बताते हुए मोदी सरकार पर इसका ठीठरा फोड़ा है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की सभी तहसीलों में सपाईयों द्वारा प्रदर्शन किया गया है।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है। किसान आदोंलन के समर्थन में सड़क पर उतरकर सपाईयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित यादव और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया है। जनपद की तमाम तहसीलों में अलग अलग जगह पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की गई है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया है।

Related Articles

Back to top button