बिहार के शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार, मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा ,पढ़े पूरी खबर…

पटाना:बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद अब सभी मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया है। बड़ी बात ये है कि मंत्री सुनील कुमार बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

नीतीश मंत्रिमंडल में अब शीला मंडल को परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है तो अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही विजय चौधरी को जल संसाधन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मदन सहनी को समाज कल्याण मंत्री बनाया गया। जयंत राज को भवन निर्माण मंत्री बनाया गया। वहीं, महेश्वर हजारी को IPRD की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, विधि विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। विजय कुमार सिन्हा के जिम्मे कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खनन एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

विजय कुमार चौधरी- जल संसाधन विभाग
अशोक चौधरी-ग्रामीण कार्य विभाग
मदन सहनी-समाज कल्याण विभाग
शीला कुमारी- परिवहन विभाग
रत्नेश सदा- मद्य निषेध
जयंत राज- भवन निर्माण
लेसी सिंह- खाद्य आपूर्ति
महेश्वर प्रसाद हजारी – IPRD

 

Related Articles

Back to top button