सूडान प्लेन क्रैश मैं 4 सैनिकों सहित 9 की मौत, एक बच्ची सलामत

सूडान में चार सैनिकों सहित नौ लोगों की मौत एक प्लेन हादसे में हुई। टेकऑफ से पहले ही प्लेन क्रैश हो गया क्योंकि उसमें एक तकनीकी समस्या आ गई।

रविवार देर रात अफ्रीकी देश सूडान में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चार सैनिकों सहित नौ लोग मारे गए। हादसा तकनीकी खराबी से हुआ है। इस भीषण दुर्घटना में बच गई एक बच्ची भी है, जो अभी भी अस्पताल में इलाज करा रही है।
अरब न्यूज ने बताया कि सिविल एयरक्राफ्ट, पोर्ट सूडान एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था। प्लेन अचानक तकनीकी खराबी से क्रैश हो गया जब वह टेकऑफ कर रहा था। हादसा इतना घातक था कि प्लेन में सवार 9 लोगों की मौत मौके पर हुई, जिनमें से 4 सेना के जवान भी थे।

Related Articles

Back to top button