लव जिहाद के खिलाफ MP में बनेगा सख्‍त कानून- सीएम शिवराज सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को लव जिहाद को लेकर बड़ा ऐलान किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा के बाद उन्होंने प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की घोषणा की। इसी के साथ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के बाद लव जिहाद को लेकर सख्त कानून बनाने का ऐलान करने वाले मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के शिवराज भी शामिल हो गये हैं।
सीएम शिवराज ने बैठक के बाद जानकारी साझा करते हुये कहा, ‘आज मंत्रालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अपराधी तत्वों, विशेष रूप से बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में लव जिहाद एवं शादी के लिए धर्म परिवर्तन किसी भी रूप में नहीं चलेगा। इस मामले को लेकर मेरी सरकार सजग है। यह पूर्ण रूप से अवैध व गैरकानूनी है। इसके खिलाफ कानून भी बनाया जा रहा है।’

Related Articles

Back to top button