दिल्ली में धीमी हुई Corona की रफ्तार! रिकवरी रेट पहुंचा रिकार्ड 98.07 फीसदी

दिल्ली में कोरोना वायरस के असर कम होने शुरु हो गए है। दरअसल स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या महज अब 0.21 फीसदी ही है,जबकि कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.07 पहुंच गई है। जो दिल्ली सरकार और आमजनों के लिये बड़ी राहत है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के बीच लगातार केस कम होते जा रहे है। जिससे सरकार ने भी राहत की सांस ली है। अगर सक्रिय मरीजों की बात की जाए तो अब यह सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है। इस तरह दिल्ली में 1361 सक्रिय मरीज ही है। जबकि 548 मरीज होम आइसोलेशन में है।

मालूम हो कि बीते 24 घंटो में 4 मरीजों की जान गई है। जिसके साथ ही 10,853 लोगों की कुल जान चली गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 140 नए कोरोना केस मिले है। जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 6,35,096 पहुंच गया है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटो में 211 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। जिससे स्वस्थ मरीजों की संख्या अब  6,22,882 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में  60,695 टेस्ट हुए है। जिससे राजधानी में अब तक कुल टेस्ट 1,07,41,426 पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button