जनता कर्फ्यू के दिन मुंबई से यूपी, बिहार के लोगों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन

देश में कोरोना वायरस घातक रूप लेता जा रहा है और इसके साथ ही देश के महानगरों से लोगों का पलायन भी शुरू हो गया है। मुंबई से भी लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।उनके लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।इसी क्रम में यूपी बिहार और झारखंड के रहने वाले लोगों को मुंबई से लेकर एक स्पेशल ट्रेन दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। ट्रेन के डीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर यहां पहले से मौजूद डाक्टरों की टीम ने तमाम यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की।

इसके बाद उनको जिला प्रशासन द्वारा मंगाई गई बसों में बैठा कर उनके गंतव्य स्थान तक भेजा गया।इस दौरान जनता कर्फ्यू को देखते हुए दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे जंक्शन में शुमार दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन को पूरी तरह से लॉक डाउन कर दिया गया है। स्टेशन में बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उधर मुंबई से लौटे लोगों ने अपनी आपबीती बताई। इन लोगों ने बताया कि मुंबई में कोरोना किस तरह से खतरनाक रूप ले चुका है और लोगों को काम धंधा छोड़कर वापस अपने गांव की तरफ लौटना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button