सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तेजस्वी को दी जन्मदिन की शुभकामनाए, ट्वीट कर कही यह बात…..

लखनऊ : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। वही आज तेजस्वी 31 साल के हो गए हैं। तेजस्वी यादव को जन्मदिवस पर उन्हें काफी बधाइयां मिल रही हैं। उनके कायकर्ता भी काफी जोश के साथ खुशिया मना रहे है। वही सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी तेजस्वी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश यादव ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में उन्होंने तेजस्वी के जन्मदिवस को ऐतिहासिक बताया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा की, “श्री तेजस्वी यादव को ऐतिहासिक जन्मदिन की बधाई एवं अति-उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ!”

Related Articles

Back to top button