सूर्य ग्रहण 2023: आज लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जाने समय

साल का पहला सूर्यग्रहण लग चुका है, जिसका असर करीब 5 घंटे रहने वाला है। सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजे शुरू हुआ है और इसके पांच घंटे तक चलने की उम्मीद है। यह ग्रहण कुछ कुछ खास अवस्थाओं में पड़ रहा है, क्योंकि आज वैशाख अमावस्या भी है। आपको बता दे की यह सूर्य ग्रहण अभी तक भारत में नहीं दिखा है, जबकि इसका असर ऑस्ट्रेलिया में दिखना शुरू हो गया है।
गुरुवार को होने वाला सूर्य ग्रहण एक खास ग्रहण है क्योंकि यह एक मिश्रित घटना है, यह न तो पूर्ण सूर्य ग्रहण है और न ही आंशिक, बल्कि यह दो घटनाओं का मिश्रण है, जो इस बात पर आधारित है कि आप इसे कहां से देख रहे हैं।
दुनिया के कई हिस्सों में एक दुर्लभ खगोलीय घटना चल रही है क्योंकि सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक साथ संरेखित हैं।

सूर्य ग्रहण का समय

आज का हाइब्रिड सूर्य ग्रहण सुबह 7:04 मिनट से शुरू हुआ है, और 12:29 मिनट पर खत्म होगा, इसकी कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट है, इसका असर भारत में नहीं है इसलिए इसके सूतक काल को यहां नही माना जायेगा।

Related Articles

Back to top button