2 महीने बाद बोलीं स्मृति ईरानी मणिपुर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मणिपुर:संसद का मानसून आज से शुरू हो रहा है। संसद के मानसून सत्र से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना की निंदा की।

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वहीं इस पूरी घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मणिपुर से वायरल हुआ वीडियो काफी निंदनीय है। घटना अमानवीय है। सीएम एन बीरेन सिंह से बात की है। उन्होंने मुझे बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को कटघरे से प्रयास किया जाएगा।

वहीं, पुलिस अधीक्षक के मेघचंद्र सिंह ने बताया कि 4 मई 2023 का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अज्ञात बदमाश दो महिलाएओं को नग्न कर घुमा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस थाने ने केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू हो गई है।

जल्द से जल्द मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करें।

Related Articles

Back to top button